नए साल की शुभकामनाएँ
नए साल की शुभकामनाएँ
अल्हम्दुलिल्लाह!अल्लाह तआला ने हमें एक नया साल अता फ़रमाया है। यह समय है कि हम पिछले साल का जायज़ा लें, अपने गुनाहों की माफ़ी मांगे और सच्चे दिल से अल्लाह की तरफ़ रुजू करें।हम दुआ करते हैं कि यह नया साल हमारे ईमान को बढ़ाए, हमें नेक अमल पर कायम रखे और आख़िरत की तैयारी का ज़रिया बने।आइए, यह इरादा करें कि हम ज़्यादा समय इबादत, अल्लाह की याद, तफ़क्कुर और इंसानियत की खिदमत में गुज़ारेंगे।अल्लाह तआला हमें गुनाहों से बचने, नेकी में आगे बढ़ने और अपनी रज़ा के रास्ते पर क़ायम रहने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए।आमीन या रब्बुल आलमीन, नबी-ए-अमीन ﷺ और उनके अहल और असहाब के सदके।
Comments
Post a Comment